PoojaMarg.Com

पूजा विधियाँ, आरती मंत्र, व्रत त्यौहार

Bure sapne aaye to kya kare
स्वप्न विचार

बुरे सपने आये तो क्या करें? बुरे सपने से छुटकारा पाने के उपाय

मनुष्य प्राचीन काल से ही सपनों के प्रति रुचि रखता आया है। यदि मनुष्य सक्रिय हैं, जीवित है तो निश्चित ही वो कभी न कभी सपने अवश्य देखता है। सपने में भी मनुष्य उसी प्रकार भाग लेता है जैसे वास्तविक जीवन। जिस समय पांचों कर्मेन्द्रियाँ पांचों ज्ञानेंद्रियां और मन कर्म नहीं करते या अपनी अपनी क्रिया नहीं करते तथा ज्ञान भी नष्ट हो जाता है, उस काल में जो नाना प्रकार का व्यवहार मनुष्य देखता है, उसे “सपना देखा” ऐसा कहा जाता है।

दलदल में फंसना, केश गिरना, हवा में उड़ना, शरीर पर कीचड़ लग जाना, किसी पुरुष से लिपटना, अपमानित होना आदि अनेक बुरे सपने है। आइये, इस ब्लॉग पोस्ट में जानते हैं कि अगर बुरे सपने आए तो क्या करे? और बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय –

शुभ या अशुभ सपना देखने के बाद क्या करें?

कोई भी शुभ सपना आए और सपना देखने के तुरंत बाद नींद खुल जाए जैसा कि अक्सर होता ही है तो उस मनुष्य को चाहिए की पुनः बिल्कुल नीद न लें और बचा हुआ समय जागकर बिताए |

अशुभ सपना आने पर उस मनुष्य को चाहिए कि जागने पर एक बार पुनः नींद अवश्य लें, सूर्योदय के समय पर भी जागने पर कोई अशुभ सूचक सपना याद हो तो उस समय भी दोबारा सोने में कोई संकोच ना करें |

कोई बहुत गलत फल बताने वाला सपना अगर आए तो उसे अधिक से अधिक संबंधियों और मित्रों को सुनाना चाहिए, उससे उसका फल कम होता है | किसी अशुभ स्वप्न को गुरु या घर के किसी वृद्ध या ब्राह्मण को सुना कर आशीर्वाद लें, तो अशुभ स्वप्न का असर कम हो जाता है | किसी दुखद स्वप्न को देखने के बाद गायों को घास, पक्षियों को दाना आदि डालना चाहिए |रामायण या भागवत आदि धार्मिक ग्रंथों के पाठ करने से भी अशुभ स्वप्न का फल नष्ट होता है, अतः घर में कीर्तन करा के उच्च ध्वनि से समापन करें | अशुभ स्वप्न के परिहार में गायत्री मंत्र का जाप करने से समस्त कुप्रभाव नष्ट हो जाते हैं |

अशुभ सपनों से छुटकारा पाने के उपाय

यदि अशुभ सपना देखा हो तो उसकी शांति के लिए सपनों के कराल देवपूजन जब होम तथा ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान आदि देने से फल शुभ होता है। अशुभ सपना देखने पर उपयुक्त विधि अवश्य करें।

जिसप्रकार अपनी शाखा में अग्नि स्थापित होती है, उसी प्रकार अग्नि की स्थापना करके रात्रि में कालरात्रि के मंत्र से घी और क्षीर अथवा होम अवश्य करना चाहिए। होम में 108 आहुति देना अथवा गुणी ब्राह्मणों के द्वारा दिलवाना ठीक है।

अशुभ सपनों के दोषों को दूर करने के लिए मृत्युंजय का जाप, होम तथा शक्ति गोदान, विष्णु सहस्त्र नाम, दुर्गा पाठ तथा ब्राह्मणों को भोजन कराना उचित है। अशुभ स्वप्न देखने पर फिर तत्काल ही सो जाना भी बुरे सपनों के अनिष्ट फलों को कम करता है।

FAQ – अक्सर पूछें जाने वाले सवाल

प्रश्न: अशुभ सपना देखने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?
उत्तर: अशुभ सपना देखने पर दोबारा सो जाना चाहिए और किसी बुजुर्ग या गुरुजन से आशीर्वाद लेकर सपने का प्रभाव कम किया जा सकता है।

प्रश्न: क्या अशुभ सपना दूसरों को बताने से उसका प्रभाव कम होता है?
उत्तर: हां, अशुभ सपना अधिक से अधिक मित्रों और संबंधियों को सुनाने से उसका नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।

प्रश्न: अशुभ स्वप्न से छुटकारा पाने के लिए कौन-से धार्मिक उपाय करने चाहिए?
उत्तर: गायत्री मंत्र का जाप, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, भागवत या रामायण का पाठ, और ब्राह्मणों को भोजन कराना लाभकारी होता है।

प्रश्न: क्या शुभ सपना देखने पर भी कोई विशेष उपाय करना चाहिए?
उत्तर: शुभ सपना देखने के बाद नींद खुल जाए तो पुनः सोना नहीं चाहिए और जागकर दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

प्रश्न: अशुभ सपनों से बचने के लिए कौन-से सामान्य उपाय किए जा सकते हैं?
उत्तर: गायों को घास खिलाना, पक्षियों को दाना डालना, और घर में कीर्तन कराना लाभकारी होता है।

प्रश्न: होम और यज्ञ किस प्रकार अशुभ सपनों का प्रभाव कम करते हैं?
उत्तर: अग्नि स्थापना कर घी और क्षीर से होम करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति मिलती है।

प्रश्न: अशुभ स्वप्न से बचने के लिए कौन-से मंत्रों का जाप करना चाहिए?
उत्तर: गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप प्रभावी माना जाता है।

प्रश्न: क्या ब्राह्मणों को भोजन कराने से अशुभ सपनों का प्रभाव कम हो सकता है?
उत्तर: हां, ब्राह्मणों को भोजन कराना और दान देना अशुभ प्रभावों को दूर करने में सहायक होता है।

प्रश्न: क्या दोबारा सोने से अशुभ सपनों का असर कम होता है?
उत्तर: हां, अशुभ सपना देखने के बाद तुरंत सो जाने से उसका नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।


Discover more from PoojaMarg.Com

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

2 COMMENTS

Leave a Reply

error: Content is protected !!