मिथुन राशि 2025 वार्षिक राशिफल: करियर में सफलता, आर्थिक समृद्धि, शिक्षा में प्रगति, स्वास्थ्य में सुधार और प्रेम जीवन में खुशियाँ। जानें पूरे साल का संक्षिप्त राशिफल और मासिक राशिफल –
Table of contents
- मिथुन राशि 2025 संक्षिप्त वार्षिक राशिफल
- मिथुन राशी जनवरी 2025 राशिफल
- मिथुन राशी फरवरी 2025 राशिफल
- मिथुन राशी मार्च 2025 राशिफल
- मिथुन राशी अप्रैल 2025 राशिफल
- मिथुन राशी मई 2025 राशिफल
- मिथुन राशी जून 2025 राशिफल
- मिथुन राशी जुलाई 2025 राशिफल
- मिथुन राशी अगस्त 2025 राशिफल
- मिथुन राशी सितम्बर 2025 राशिफल
- मिथुन राशी अक्टूबर 2025 राशिफल
- मिथुन राशी नवम्बर 2025 राशिफल
- मिथुन राशी दिसम्बर 2025 राशिफल
मिथुन राशि 2025 संक्षिप्त वार्षिक राशिफल
कैरियर और आर्थिक स्थिति:
2025 मिथुन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में मुनाफा और नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। मई से बृहस्पति का प्रभाव आर्थिक उन्नति देगा। व्यापार में विस्तार होगा और निवेश से लाभ मिलेगा।शिक्षा:
विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विदेश में पढ़ाई या करियर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।स्वास्थ्य:
सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। योग और ध्यान से लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।प्रेम और वैवाहिक जीवन:
दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी। शादी के योग बन सकते हैं। लव लाइफ में मजबूती आएगी।क्या करें:
भगवान शिव की पूजा करें और बुधवार को गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।क्या न करें:
छल-कपट, बेईमानी और गैरकानूनी कार्यों से बचें।
मिथुन राशी जनवरी 2025 राशिफल
नए संबंधों के प्रति सावधानी जरूरी है। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा मिलने की खुशी होगी। विवाद का समाधान आपसी समझ से होगा। जमीन जायजाद तथा वहान आदि की खरीद फरोख्त का विचार बनेगा। कानूनी विवाद में उलझना पड़ेगा। महिलाओं का समय भजन पूजा में बीतेगा।
मिथुन राशी फरवरी 2025 राशिफल
काम और उद्योग में आलस्य शुभ नहीं, नए अवसरों को भुनाने में न चूकें। वाणी का सदुपयोग लाभकारी सिद्ध होगा, प्यार प्रीति के चक्कर से दूर रहें। महिला संकट का कारण बनेगी। दाम्पत्य सुख भोग में वृद्धि होगी। प्रतियोगिता परिणाम लाभदायक होगा। बच्चों को मनपसंद वस्तु का सुख मिलेगा।
मिथुन राशी मार्च 2025 राशिफल
लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल रहेंगी। धार्मिक उत्सव में भाग लेने का सौभाग्य मिलेगा। साहित्य, संगीत एवं ललित कलाओं में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुर क्षण आएँगे। व्यवसाय में वृद्धि सुख दायक रहेंगी। मेहनत के चलते कारोबार नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। सहयोगी परेशान करेंगे।
मिथुन राशी अप्रैल 2025 राशिफल
कार्य आरंभ कीजिए, सफलता मिलेगी | बनते बिगड़ते प्रवेश में नए आयाम मिलेंगे। जमीन, जायदाद और वाहन आदि का सुख मिलेगा। परस्पर अंतर्विरोध से बचे रहें। नए संपर्क आपको बड़ा लाभ पहुंचाएंगे। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में धन का व्यय होगा। बच्चे नित्यानंद का अनुभव करेंगे।
मिथुन राशी मई 2025 राशिफल
अधिक लाभ की आशा बलवंती होगी। इच्छित जमीन जायदाद की खरीद का संयोग बनेगा। नौकरी की परेशानी हल हो जाएगी। कानूनी विवाद मध्यस्थता से सुलझ जाएगा। व्यवसाय में विशेष परिवर्तन का योग है। बच्चों की सहायता से कार्य पूरा हो जाएगा। पदोन्नती हर्षोल्लास का कारण बनेगी।
मिथुन राशी जून 2025 राशिफल
कारोबार में मित्रों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। उच्च अधिकारी से अनबन परेशानी में डाल सकती है। निकट सम्बन्धी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। नए व्यापारिक समझौते लाभ की आशा जगाएंगी | कानूनी विवाद मध्यस्थता से सुलझ जाएगा। शत्रु आपके खिलाफ़ षड्यंत्र रचना में संलग्न रहेगा।
मिथुन राशी जुलाई 2025 राशिफल
पुराने परिचित से मंगल उत्सव में मिलना सुखद रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि सुख दायक रहेंगी। अचानक धन लाभ भी संभव है। पदोन्नती का समाचार मन प्रसन्न करेगा। कारोबार में आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। साथी यथासंभव आपकी सहायता करेगा। अनपेक्षित आगंतुकों से ग्रह खर्च में वृद्धि होगी।
मिथुन राशी अगस्त 2025 राशिफल
घर गृहस्थी में खुशियां छा जाएंगी। निराशा आशा में बदल जाएगी। अधिकांश समय हंसी खुशी में बीतेगा। इच्छित वस्तु का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में स्थान परिवर्तन का समय चलेगा। सुभाशुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मंगलोत्सव में जाने का अवसर मिलेगा। अधिकारी आपके अनुकूल फैसला सुना सकता है।
मिथुन राशी सितम्बर 2025 राशिफल
कार्य क्षेत्र में बढ़ते उत्तरादित्व को संभालने में आप सक्षम होंगे। असामान्य विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। भाग्य विकास को नई दिशा मिलेगी। अनजान व्यक्ति से दोस्ती संभलकर करें। जमीन जायदाद खरीद फरोख्त का विचार बनेगा। पड़ोसियों द्वारा अमर्यादित व्यवहार से क्षोभ होगा।
मिथुन राशी अक्टूबर 2025 राशिफल
अचानक लाभालाभ, हर्ष-विषाद का संयोग बनेगा। पुराने मित्रों से मिलना सुखद रहेगा। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेंगे। चल रहे कानूनी विवाद में नया मोड़ आएगा। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ने का योग है। अनपेक्षित आवागमन से क्षोभ होगा। भौतिक सुखापभोग का सामान खरीदा जाएगा।
मिथुन राशी नवम्बर 2025 राशिफल
नए उद्योग धंधे लगाने का विचार बनेगा। अनावश्यक दौड़ धूप से बचे रहे। नए सामाजिक संपर्क आपको लाभदायक रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। पड़ोसी से व्यर्थ न उलझें। प्यार प्रीति का चक्कर चलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। कार्यालय में अधिकारी से विवाद हितकारी नहीं रहेगा।
मिथुन राशी दिसम्बर 2025 राशिफल
बढ़ते राजनैतिक संपर्कों से आप लाभ उठाएंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन आपके हित में रहेगा। सामाजिक कार्यों में धन का व्यय होगा, समयानुसार आपके आवेदन स्वीकार होंगे। मेहमानों की आवागमन से गृह खर्च बढ़ेगा। पड़ोसी से अनावश्यक विवाद से बचे रहे।
1 COMMENTS